उरई: डकोर थाना पुलिस ने 7 लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस के साथ अभद्रता करने का मामला दर्ज किया
Orai, Jalaun | Mar 31, 2025 सोमवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डकोर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, कुछ दिन पूर्व पुलिस वारंटी अभिव्यक्त को गिरफ्तार करने गई थी जिसमें महिलाओं में 7 लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी का विरोध किया जिसमें तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।