धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित शालीमार बाजार के पास बुधवार की रात करीब 11 बजे डिवाइडर से कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार बाल बाल बच गया। घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। डिवाइडर से कार टकराने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।