पाली कस्बे के पास गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल पांच युवकों में से एक युवक की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पाली-शाहाबाद मार्ग पर गर्रा पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी थी। हादसे के वक्त युवक रील बनाकर वापस लौट रहे थे।