बारां: राजकीय आईटीआई में विश्व युवा कौशल दिवस का हुआ आयोजन
Baran, Baran | Jul 15, 2024 विश्व युवा कौशल दिवस पर सोमवार को बारां जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कौशल समन्यवक विरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रातः कौशल केंद्रो के ट्रेनीज द्धारा कौशल जागरूकता के लिए शहर में प्रभात रैली निकाली गई। विभिन्न कौशल केंद्रो पर रंगोली कौशल, निबंध प्रतियोगिता रखी गई। राजकीय आईटीआई बारां में जिलांस्तरीय कौशल दिवस मनाया गया।