गोरखपुर: युवक की निर्मम हत्या, शव को नौषड़ पासवान ढाला के पास सड़क पर रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, कई थानों की पुलिस रही मौजूद
गीड़ा थाना क्षेत्र के पेवनपुर गांव के सीवान से युवक का आज सुबह पुलिस ने शव बरामद हुआ है।युवक की धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या की गई थी।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक की पहचान नौसढ़ निवासी अभिषेक सिंह के रूप में हुई है।पीएम के बाद जैसे ही शव आय,उसके बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया।