खटीमा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेलाघट बुद्ध विहार में एकता पदयात्रा भव्य रूप से निकाली, पदयात्रा का उद्देश्य समाज में एकता
शुक्रवार को खटीमा विधानसभा क्षेत्र के मेलाघट बुद्ध विहार से एकता पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और समर्पण के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।