बिंदकी: कोरवल गांव पहुंची राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, मृतकों के परिजन फूट-फूट कर रोए
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज क्षेत्र के कोरवल में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति सोमवार की देर शाम 7 बजे पहुंची। साध्वी निरंजन ज्योति को देखते ही दुर्घटना में मौत का शिकार हुए मृतकों के परिजन फूट-फूट कर रोए। साध्वी निरंजन ज्योति ने उन्हें दिलासा दिया कि ज्यादा से ज्यादा मदद की जाएगी। 3 दिन पहले सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की हुई थी मौत।