सादाबाद: गोविंदपुर के पास ईको कार ने रोड किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिजनों ने कराई रिपोर्ट दर्ज
सुशील कुमार नामक एक युवक आगरा जाने के लिए गोविंदपुर के पास रोड किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी एक ईको कार आई और उसमें टक्कर मार दी जिससे गोविंद की मौत हो गई। परिजनों के द्वारा सादाबाद थाने में अज्ञात को कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश में जुट गई है।