इटावा: बकेवर इलाके के नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी गंभीर रूप से हुए घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Etawah, Etawah | Aug 13, 2024 बकेवर इलाके के नेशनल हाईवे पर बाईक सवार पति पत्नी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया गया कि जानकीपुरम कालोनी के रहने वाले कृष्णपाल और उनकी पत्नी रूबी कुशवाह दोनो औरैया के अयाना से वापस बाईक द्वारा घर जा रहे थे, दोनो घायलो को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज जारी है।