रामपुर: पारिवारिक विवाद को लेकर किशनपुर अटरिया गांव की एक युवती ने घर में रखा तेजाब पी लिया, हालत बिगड़ी जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Jul 20, 2024 नगर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर अटरिया गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवती ने परिजनों से नाराज होकर घर में रखा तेजाब पी लिया, जिससे युवती की हालत बिगड़ गई ।परिवार के लोगों ने युवती को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया है, जहां पर युवती का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है युवती खतरे से बाहर है। जल्द ही युवती ठीक हो जाएगी।