बिचौली हप्सी: भाजपा नगर अध्यक्ष के नाम पट्टी पर कालिक पोतने के मामले में कांग्रेस आई सामने, कहा- भाजपा का चाल चरित्र आया सामने
बीजेपी की नगर कार्यकारिणी की मंगलवार को ही घोषणा की गई है जिसमें नगर अध्यक्ष ने कई बीजेपी नेताओं को नगर कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाया है, जबकि राऊ विधानसभा से बीजेपी के पूर्व विधायक और पूर्व बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती के खास नीलेश चौधरी सहित खाती समाज को कार्यकारिणी में कोई स्थान ना मिलने से नाराज कार्यकर्ता रैली के रूप में बीजेपी कार्यालय पहुंचे