नूरसराय: चंडासी मोड पर सघन वाहन जांच अभियान, अपराध रोकने के लिए पुलिस की सख्ती
पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी मोड़ पर बुधवार की दोपहर 12:30 बजे सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।पुलिस बल की मौजूदगी में हर आने-जाने वाले वाहन की सख्ती से जांच की गई। संदिग्ध वाहनों को रोका गया और चालक व सवारियों से पूछ