चाचौड़ा थाना के बिनागांव में खेत देखने गए फरियादी भगवान सिंह मीना और उसके चचेरे भाई राकेश मीना निवासी सावलपुरा ने मारपीट के आरोप लगाए है। 30 नवंबर कोथाने में दर्ज मामले में पुलिस को बताया, 28 नवंबर की देर रात को बिनागांव में खेत देखने गए थे। दो लोगों ने इमरत लोधा की गुमटी के पीछे नशे में मारपीट की। पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।