समस्तीपुर: गरुआरा चौर मैं दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो युवक जख्मी 112 की पुलिस टीम ने इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल
समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गरुआरा चौर में दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो सवार युवक जख्मी हो गए। सूचना पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों जख्मी युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के द्वारा इसकी सूचना दोनों युवकों के परिजनों को दी गई है।