हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मतगणना में डाटा फीडिंग को लेकर हुआ प्रशिक्षण
Hardoi, Hardoi | Jun 3, 2024 हरदोई के कलेक्ट्रेट में स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मतगणना की डाटा फीडिंग में लगे हुए अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ।डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी तरह से निर्वहन सुनिश्चित करें।डाटा फीडिंग में विशेष सावधानी रखी जाए और अपडेट वर्जन का कंप्यूटर ही प्रयोग में लाया जाए।