कासगंज: कमिश्नर से फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी को पुलिस ने मिलने से रोका, खींचकर थाने ले गई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शनिवार को तहसील कासगंज में अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जमीन विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने फरियादी को मंडलायुक्त से मिलने से रोककर तहसील परिसर से बाहर ले जाकर थाने पहुंचा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।