हाथरस: गांव नगला पदु में पशु बांधने पर दबंगों ने परिवार को लाठी, डंडों व सरिया से मारा, तीन महिलाएं और दो पुरुष घायल
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला पदु में अपनी जगह पर पशु बांधने को लेकर गांव के ही दबंग किस्म के लोगों ने परिवार को जमकर गाली गलौज देने के बाद लाठी दंडो व सरिया से मारपीट कर दी! इस मारपीट में तीन महिला दो पुरुष घायल हो गए! जिसका वीडियो आज मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे के लगभग वायरल हो रहा है !दो महिला एवं एक पुरुष को सीएचसी से जिला हाथरस के लिए रेफर किया है!