जयप्रकाश पंचारिया पुत्र रामदेव पंचारिया निवासी कोलायत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 17 जनवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान धनश्याम पंचारिया उसे बात करने के बहाने बाहर बुलाकर कार में बैठा ले गया। कार में पहले से राजू जाट और पेमाराम सेन मौजूद थे।पीड़ित के अनुसार उसे कोलायत क्षेत्र के लोहिया रोड पुल के पास ले जाकर मारपीट की।