बांसवाड़ा: शहर के कुशलबाग मैदान में धर्म सभा के बाद भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार दोपहर 1:15 बजे सकल जैन समाज द्वारा बांसवाड़ा शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत कुशलबाग मैदान से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इससे पूर्व कुशलबाग मैदान में राष्ट्रीय संत पुलक सागर जी महाराज ने आध्यात्मिक प्रवचन दिए।