बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के पेंक-नारायणपुर में अवैध कोयला तस्करी का तस्वीर बुधवार सुबह 7 बजे वायरल हुआ है।यह तस्वीर वायरल होने के बाद कोयला चोरों में हड़कंप मच गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पेंक–नारायणपुर थाना क्षेत्र में इस वक्त अवैध कोयला तस्करी का सबसे बड़ा हब बनता जा रहा है। प्रतिदिन करीब 500 मोटरसाइकिलों से खुलेआम अवैध कोयले की तस्करी की जा रही है।