बेगूसराय: मेहा की रहने वाली गुमशुदा का पता बताने वाले को पुलिस देगी ₹25 हजार का इनाम, SP ने दी जानकारी
डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा की रहने वाली गुमशुदा छोटी कुमारी का पता बताने वालों को पुलिस 25 हजार रुपये का इनाम देगी. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस आमजनों के हित में लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा निवासी छोटी कुमारी जो पिछले कई दिनों से लापता है.