मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 7 बजे कोयल नदी में डूबने से एक 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान भजनिया गांव निवासी विष्णु कुमार के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विवेक अपने चचेरे भाई के साथ शौच के लिए कोयल नदी के किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में गिर गया।