बाराबंकी के बिंद्रा कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार देर रात्रि एक किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई।किसान उमेश चंद्र वर्मा आलू रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज आए थे, तभी यह हादसा हुआ। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली निवासी उमेश चंद्र वर्मा अपनी आलू की फसल लेकर कोल्ड स्टोरेज पहुंचे थे।