मेंहदवानी थाना क्षेत्र के सारस डोली गांव खनिज विभाग की टीम ने अवैध मरूम खनन कर रहे एक जेसीबी वाहन को जब्त कर कार्यवाही को लेकर मेंहदवानी पुलिस के सुपुर्द किया । गौरतलब है कि रविवार शाम 7:30बजे खनिज अधिकारी अशोक नंगल ने बताया कि कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाया गया और कार्यवाही करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त किया ।