गिरिडीह: आंधी-पानी में फुलजोरी के एक व्यक्ति का ईंट, बांस से बना पोल्ट्री फार्म पूरी तरह धराशायी
आंधी पानी में फुलजोरी निवासी मो. आरिफ तनवीर का ईंट,बांस,पुआल आदि से बनी काफ़ी लम्बी-चौड़ी पोल्ट्री फार्म पूरी तरह धराशाई हो गया। इसको लेकर मो. आरिफ तनवीर ने रविवार की सुबह 11 बजे अपनी पीड़ा व्यक्त की। इस बाबत इन्होंने बताया कि आंधी पानी के बीच उसका पोल्ट्री फार्म धराशाई हो गया।जिससे करीब तीन लाख की क्षति हुई।