RPF सब इंस्पेक्टर ने जान जोखिम में डालकर सैकड़ों यात्रियों को मुश्किलों से उबार डाला। सुधानी पुल पर सियाहदह से एनजेपी जा रही कंचनजंघा ट्रेन के अचानक खुले हुस पाइप को पहुंचकर ठीक कर डाला। यह पूरी घटना रविवार को दिन के तीन बजे की हैं । इस वाकये का वीडियो सोमवार को दिन के बारह बजे वायरल हो रहा है। लोग बारसोई में तैनात आरपीएफ सब इंस्पेक्टर की प्रशंसा कर रहे है।