हुसैनाबाद: हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी ने नामांकन के पांचवें दिन हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय में किया सभी कोषांगों का निरीक्षण
हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी डॉ कृष्ण कांत कनवाडिया ने नामांकन के पांचवें दिन बुधवार को दो बजे दिन में हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय में अवस्थित सभी कोषांगो का बारी-बारी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एल आर डी सी गौरांग महतो, मोहम्मद गंज प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी, हुसैनाबाद अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार शामिल थे।