पुन्हाना: एचएसएनसीबी की टीम ने डॉग स्क्वायड को लेकर बिछौर थाना एरिया के होटलों व ढाबों पर चलाया सर्च अभियान
Punahana, Nuh | Mar 13, 2024 हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फरीदाबाद के इंचार्ज उपनिरीक्षक कीमतीलाल ने बताया कि एचएसएनसीबी प्रमुख ओपी सिंह व पुलिस अधीक्षक पंखुड़ी कुमार के नेतृत्व में पुरे प्रदेश में हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में एचएसएनसीबी फरीदाबाद की टीम ने बिछोर थाना अंतर्गत आने वाले के ढाबों व पान बीड़ी के खोखे को चेक किया गया है।