भीलवाड़ा: परशुराम सर्कल पर 36 फीट फरसे का भव्य लोकार्पण हुआ, महापौर सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
भीलवाड़ा शहर में जिला कारागृह के सामने स्थित परशुराम सर्किल पर स्थापित भगवान परशुराम के करीब 36 फीट फरसे का आज गुरुवार शाम करीब 6 बजे विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर राकेश पाठक सहित ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।