सिकंदरा: मंगलपुर-डेरापुर मार्ग पर तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
मंगलपुर-डेरापुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 11 बजे प्रयागपुर गांव के सामने की है।जानकारी के अनुसार, थाना मंगलपुर क्षेत्र के हवासपुर गांव निवासी रामचंद्र पुत्र बलदेव और विमल पुत्र शिवराम बाइक से मड़नापुर डेरापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे