परम पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का दो दिवसीय सिवनी प्रवास जिले के धार्मिक इतिहास में एक निर्णायक एवं स्मरणीय अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। शंकराचार्य जी 20 जनवरी की रात्रि को संतोष सहज आश्रम, सिवनी पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं एवं गुरुभक्तों द्वारा उनका गरिमामय स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।