हुज़ूर: अवधपुरी क्षेत्र में दो लोगों के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने मामला किया दर्ज
Huzur, Bhopal | Mar 17, 2024 भोपाल के अवधपुरी क्षेत्र में दो लोगों के पिटाई का मामला सामने आया। सोसाइटी के वॉट्सऐप ग्रुप पर सदस्यों और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के बीच बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने दो सदस्यों के पीछे कुत्ता छोड़ दिया और साथ कुत्ते की बेल्ट से दोनों लोगों की पिटाई कर दी। इसके बाद घायलों ने अवधपुरी थाने में शिकायत की।