ऋषिकेश: त्रिवेणी घाट पर बिछड़े दो बच्चे, उत्तर प्रदेश के भदोही निवासी, पुलिस ने परिजनों से मिलाया
ऋषिकेश पुलिस द्वारा परिवार से बिछड़े दो नाबालिक बच्चों को उनके परिवार वालों से मिलाकर परिवारजनों के चेहरे पर लौट आई मुस्कुराहट।दोनों ही बच्चे भदोही उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। जिनकी उम्र तीन और 5 वर्ष है। एक का नाम वासिफ शाह पुत्र महारजन शाह दूसरा जुनैद शाह पुत्र महारजन शाह है।