जौनपुर: सरकार ने आलू बीज पर 800 रुपये प्रति कुंतल की छूट दी
किसानों को मिलेगा सस्ता प्रमाणित बीज जौनपुर की जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने गुरुवार की शाम करीब 4 बजे बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए विभागीय आलू बीज के विक्रय दर पर 800 रुपये प्रति कुंतल की छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट वित्तीय वर्ष 2025-26 में सभी श्रेणियों के आलू बीज पर लागू होगी।