देहरादून: राशन कार्ड धारकों के लिए राहत, केवाईसी न कराने पर भी मिलेगा राशन
उत्तराखंड में लंबे समय से खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड के लिए ई केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है. जिसमें फिंगर प्रिंट और रेटिना स्क्रीन के जरिए केवाईसी की जा रही है. लेकिन राज्य के कई इलाकों में अभी तक लोगों द्वारा केवाईसी नहीं की गई है. क्योंकि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और नेटवर्क कनेक्टिविटी इसके लिए सबसे बड़ी चुनौती है.