मुंगेर: बाढ़ प्रभावित पंचायत के शिक्षक ने आरडीडीई कार्यालय का किया घेराव
Munger, Munger | Aug 23, 2024 : जिले के गंगा पार दियारा स्थित पांच पंचायतों के लगभग पचास विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षक, जिनके विद्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश गया है अथवा चारो ओर से विद्यालय बाढ़ के पानी से घिर गया है, ऐसे विद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने गंगा के इस पार स्थित विद्यालयों में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। इसके विरोध में दर्जनों शिक्षकों ने डीईओ को ज्ञापन सौंपा।