फतेहपुर जनपद के खजुहा ब्लॉक के बिंदौर गांव में गुरुवार को दिन में करीब 2 बजे से पूर्व ब्लाक प्रमुख सुतीक्ष्ण सिंह के घर के सामने स्वर्गीय बद्री सिंह मेमोरियल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वर्तमान में जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा के विधायक तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल ने 700 लोगों को कंबल बांटे। लोगों की भारी भीड़ रही।