सेंट्रल जिला की AATS की टीम ने छीने गए मोबाइल के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त कर ली गई है। जांच में पता चला कि एक बदमाश पर पहले से भी कमला मार्केट थाने में स्नैचिंग का मामला दर्ज है।