मुरैना नगर: ग्वालियर-कैलारस रेलखंड में सख्त चेकिंग अभियान के दौरान 41 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, ₹10910 का जुर्माना वसूला
ग्वालियर से मुरैना के कैलारस रेलखंड तक टिकट चेकिंग के दौरान 41 यात्री बिना टिकट पकड़े गए।रेलवे PRO के अनुसार झांसी मंडल के निर्देश पर चले अभियान में 10,910 रुपये जुर्माना वसूला गया। अचानक कार्रवाई से यात्रियों में हड़कंप मच गया।चेकिंग टीम ने सख्ती दिखाते हुए सभी को पकड़ा।रेलवे ने अपील की है कि यात्री वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, वरना कार्रवाई जारी रहेगी।