जिला चिकित्सालय शहडोल की मर्चुरी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार की दोपहर 1 बजे से तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मर्चुरी के प्लेट स्ट्रेचर पर खून के धब्बे और गंदगी साफ दिखाई दे रही है, जिससे अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया है कि किसी जागरूक व्यक्ति ने मर्चुरी परिसर में यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।