चांद: कुलबेहरा नदी पुल के नीचे अचेत मिले बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
चांद नगर की कुलबेहरा नदी के पुल के नीचे गुरुवार शाम 6:00 बजे एक अज्ञात बुजुर्ग अचेत अवस्था में मिला था, जिसे तत्काल चांद पुलिस के द्वारा चौरई अस्पताल भेजा गया, यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग कौन था तथा कहां का रहने वाला था इसकी अभी शिनाख़्त नहीं हो पाई है । चांद टीआई महेंद्र भगत ने जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।