बाड़ी: बाड़ी में बार संघ के वकीलों ने निकाली बाइक रैली, वरिष्ठ अधिवक्ता के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की
Bari, Dholpur | Jan 20, 2025 16 जनवरी की शाम धौलपुर जिले के बाड़ी बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास मित्तल पर अलीगढ़ रोड पर दो अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला इतना गंभीर था कि उन्हें तुरंत ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हमले के बाद से बाड़ी बार संघ ने विरोध स्वरूप कार्य बहिष्कार की घोषणा की और हमलावरों क