नानपारा: मंगलपुरवा बाईपास के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से दो लोग हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के मंगलपुरवा के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने दो लोगों को टक्कर मार दी हादसे में चांद बाबू पुत्र नादिर अली और तिवारी पुत्र मोतीलाल घायल हो गए वाहन चालक मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य के नानपारा पहुंचायाडॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया पुलिस जांच में जुटी है