कदवा: पिपड़ा गांव में सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से मिले विधान पार्षद, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
Kadwa, Katihar | May 9, 2025 कदवा थाना क्षेत्र के पिपड़ा गांव शुक्रवार को शाम छः बजे पहुंचे विधान पार्षद अशोक अग्रवाल। इस दौरान बीते दिनों सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई थी जिसको लेकर पीड़ित परिजनों से मिलते हुए घटना के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।