दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के लिए विदाई समारोह का किया आयोजन
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस केन्द्र दरभंगा से सेवानिवृत्त हुए पुoअoनिo बरुण कुमार चौधरी, पुoअoनिo अंसारुल हक, पुoअoनिo परवेज अहमद, हवलदार विजय राम के सम्मान -सह-विदाई समारोह का आयोजन मंगलवार को दोपहर 2 बजे किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवा काल में किये गये उनके अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए सभी को शॉल एवं सेवांत लाभ दिया गया।