वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के नैपूरा गांव में रविवार सुबह 05 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। बदमाशों ने महिला का मुंह दबाकर वारदात को अंजाम दिया और धक्का देकर फरार हो गए, जिससे महिला घायल हो गई। नैपूरा गांव निवासी आरती उपाध्याय पत्नी विनय शंकर उपाध्याय सुबह अपनी नित्य क्रिया के बाद मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं।