बरेली: बरेली में गोकशी और कानून व्यवस्था पर घमासान, आजाद हिंदू सेना ने सरकार को अल्टीमेटम दिया, उठाईं कई बड़ी मांगें
उत्तर प्रदेश में गोकशी और गो तस्करी की घटनाओं को लेकर आजाद हिंदू सेना ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से सौंपा है। ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में गोकशी और गो तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और पुलिस प्रशासन इन पर प्रभावी रोक लगाने में असफल साबित हो रहा