अनूपगढ़ की चुघ धर्मशाला के पास एक चोर छत के रास्ते से घर में घुस आया जिसे लोगों ने पकड़कर रविवार रात 10 बजे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह युवक छत के रास्ते से घर में घुसा था और चोरी करने की फिराक में था। शोर सुनकर लोगो ने इसे मौके पर ही पकड़ लिया गया है। इस चोर के द्वारा 2 दिन पहले भी इसी घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।