हिलसा विधायक प्रेम मुखिया ने परवलपुर बड़ी दुर्गा पूजा समिति में माता रानी के दर्शन किए, आशीर्वाद लिया
परवलपुर में श्री बड़ी दुर्गा पूजा समिति में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे के करीब हिलसा विधायक प्रेम मुखिया माँ दुर्गा के दरबार पहुँचे। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया।विधायक के आगमन पर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।