परवलपुर में नवमी पर कन्या पूजन व भोज का आयोजन, भक्तिमय रहा माहौल
नवरात्रि की नवमी के अवसर पर बुधवार की सुबह परवलपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। बुधवार की सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र की छोटी-छोटी कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए।पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण धोकर उन्हें देवी स्वरूप मानकर पूजन किया।